फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख के गांजे के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाने की पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से गुरुवार की देर शाम को छह बोरियों में भरा 55 किलो से अधिक गांजा बरामद कर दिया। पुलिस ने बाइक पर लादकर गांजा ले जाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर छिपाकर रखा गया पांच बोरी गांजास और बरामद किया गया ।यह गांजा बिहार से लाया जा रहा था। बरामद गांजा की कीमत चार लाख बताई जाती है। एसपी सुरेंद्र बहादुर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नेमडा्ड़ के पास चेकिंग शुरु किया। इसी दौरान भीमपुरा की ओर से एक बाइक सवार आता दिखा। उसके पीछे कई बोरे बंधे हुए थे। पुलिस को देख्कर बाइक सवार पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया । पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया गया। उसके पास से प्लास्टिक की बोरी में पालीथीन में भरा हुआ गांजा कुल 1558पुड़िया बरामद हुआ। कड़ाई से पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि शेष माल नदी के किनारे बाग के पास कुश के झुरमुट में छिपा रखा है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कुल पांच बोरियों में रखा भारी मा़त्रा में अवैध गांजा बरामद कर लिया । बरामद गांजे का वजन 55 किलो चार सौ ग्राम हुआ। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ जुगनू मधुबन थाना के कमरौली का निवासी है। एसपी ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत लगभग चार लाख रुपये है। इसे बिहार से ले आया जा हा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें