सड़क हादसे में युवक की मौत, मानस रोड पर मिला शव
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया
कैथल। घर से लापता हुए एक युवक का शव मानस रोड पर नाले में पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डेरा गदली पट्टी कौथ निवासी राजू ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 12 दिसंबर को लगभग शाम के 8 बजे के करीब उसका भाई गुरमीत सिंह घर से डायरी पर दूध लेने के लिए गया था। जब काफी देर तक वापिस नहीं आया तो उसकी कई जगह तलाश की। बाद में पता चला कि मानस रोड पर प्राइमरी स्कूल गदली के सामने सड़क के साइड में बने नाले में उसके भाई गुरमीत का शव पड़ा मिला। उसके शरीर पर रगड़ के निशान थे। जिसको किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेजगति व लापरवाही से चलाते हुए कुचला हुआ दिखाई दे रहा था। जिसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। हेड कांस्टेबल प्रभात रविश ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।