फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पीटकर किया अधमरा, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। कोतवाली क्षेत्र के कुतुबपुर धनेवा गांव में बुधवार की रात एक युवक को आपसी रंजिश को लेकर तीन युवकों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ उसकी तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। मधुबन क्षेत्र के कुतुबपुर धनेवा गांव निवासी विजय चौहान बुधवार को दीपावली की शुभकामना देने के लिए गांव में अपने मित्र अशोक के घर गया हुआ था। जहां से वापस घर लौटते समय गांव के कैलाश चौहान, शमशेर चौहान और अमित चौहान ने उसका रास्ता रोककर उससे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने उस पर रॉड और डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को फतहपुर मंडाव सीएचसी में भर्ती कराया। उधर, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें