फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से अधिवक्ता पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सराय लखंसी थाना क्षेत्र के इमिलिया मुहल्ले में एक अधिवक्ता के बेटे की शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ रिवाल्वर से गोली चल जाने से मौत हो गई। युवक घर में लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई कर रहा था कि अचानक गोली चल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिवक्ता पिता की तहरीर पर पुलिस ने थाने में इत्तेफाकिया मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के भार गांव के मूल निवासी राज विजय यादव दीवानी कचहरी मेें अधिवक्ता हैं और जिला मुख्यालय स्थित इमिलिया मुहल्ले में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। राज विजय यादव का पुत्र अजय यादव (40) भी अधिवक्ता था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की सुबह वह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। जो अजय की कनपटी से होकर सिर में जा घुसी। अचानक हुई इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनते ही पास पड़ोस के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े। परिजन घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय को गोली लगने की सूचना कुछ ही देर में पूरे जिले में फैल गई। इस दौरान शुभचिंतक के साथ सैकडों की संख्या में अधिवक्ता मोर्चरी पहुंच गए। अधिवक्ताओं ने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।
उधर, अधिवक्ता राज विजय यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई करते समय अचानक गोली चल गई, जिससे उनके पुत्र की मौत हुई। सीओ नगर आलोक कुमार जायसवाल ने बताया कि मृतक के पिता ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें