मधुबन(मऊ)। पुलिस कस्टडी से सिपाही को चकमा देकर बृहस्पतिवार को फरार हुआ सड़क दुर्घटना में मौत का आरोपित ऑटो चालक शुक्रवार को गिरफ्तार हो गया। बताते चलें कि बुधवार को मर्यादपुर से मधुबन की ओर आ रहा एक ऑटो गुरूम्हा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिससे ऑटो में सवार 10 लोग घायल हो गए। जहां एक किशोर की मौत इलाज के दौरान हो गई। उधर पुलिस नेे हादसे के बाद ऑटो चालक राजेश कुमार निवासी भेड़वरा गांव को गिरफ्तार कर लिया था। जहां आरोपी चालक बृहस्पतिवार को थाने के गार्ड को चकमा देते हुए फरार हो गया था। हवालात से फरार होने के बाद पुलिस की काफी किरकरी हुई थी। शुक्रवार की शाम पुलिस ने फरार आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस बावत एसएचओ नीरज पाठक ने ऐसी किसी भी घटना से इंकार किया।