मधुबन थाना क्षेत्र के तिनहरी बाजार स्थित देशी शराब की दुकान में शनिवार की रात को नकब लगाकर कर चोरों ने अंदर रखा सामान के साथ 17 हजार रुपया नगद चुरा ले गए। दुकानस्वामी के साथ सेल्समैन को घटना की सूचना सुबह हुई। सेल्समैन उदय प्रताप ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। पीड़ित ने बताया कि वह रात को घर चला गया था। इसका लाभ उठाते हुए चोर देशी शराब की दुकान में नकब लगाकर अंदर घुसे और 17 हजार रुपया के साथ चार पेटी शराब चुरा ले गए। रविवार की सुबह दुकान पर पहुंचने पर सेल्समैन को इसकी जानकारी हुई। इस पर उसने दुकान मालिक को सूचना देने के साथ-साथ डायल 100 पर फोन किया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की छानबीन की। दुकान स्वामी विजय बहादुर ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें पच्चीस हजार की चोरी की बात बताया।