फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूट कांड का फालोअप खुलासा करने में पुलिस नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला थानीदास मोड़ स्थित एटीएम काटकर साढ़े पांच लाख रुपये की लूट का खुलासा दो सप्ताह बाद भी कर पाने में पुलिस नाकाम है। जिले में पहली बार एटीएम काटकर की गई इस दुस्साहसिक लूट का खुलासया कर पाना पुलिस के लिए कड़ी चुनौती बन गई है। पुलिस अभी तक अंधेरे में हाथ पांव मार रही।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राज मार्ग से सटे अमिला बाबा थानीदास स्थित यूनियन बैंक के बाउंड्री में 22 जुलाई 2018 की रात सवा बारह बजे बैक के मकान की चहारदीवारी में सेंध खोलकर बैंक से सटे एटीएम कक्ष में चोर सीधे घुस गए। एटीएम में एक दिन पहले ही नोट डाले गए थे। गमछे से चेहरा ढके लुटेरों ने अंदर घुसते ही सीसीटीवी कैमरो को तोड़ दिया और इसके बाद एटीएम काटकर कर पाँच लाख पचास हजार लुटेरे ले उड़े। यूबीआई के शाखा प्रबंधक संगम कुमार सिंह बताते हैं कि उनके गोरखपुर आफिस से अधिकारी आए थे , उन्होंने जांच पड़ताल किया। इधर पुलिस भी जल्दी ही लुटेरों तक पहुचने के दावे करती रही। लेकिन उसका यह दावा वास्तविकता में तब्दील होते दिखता नजर नहीं आ रहा है। ज्यों ज्यों दिन बीतते जा रहे हैं , त्यों त्यों पुलिस के दावे खोखले साबित होते जा रहे हैं। लोगों का विश्वास पुलिस के दावों से उठता जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ घोसी अनिल कुमार कहते हैं कि लुटेरों की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही। लेकिन अभी तक कोई खास सुराग हाथ नहीं लग सके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें