फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी से बिजली जलाते हुए मिले दस उपभोक्ता, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। शासन की सख्ती के बाद लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली को लेकर बिजली महकमा सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। विद्युत उपकेंद्र वलीदपुर के अधिकारियों ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 65 उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक करने के साथ मौके पर सवा लाख रुपए राजस्व के रूप में वसूल किया। साथ ही दस लोगों पर बिजली चोरी करने पर मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता एमके आर्य के नेतृत्व मे विभाग की ओर से रविवार को सौभाग्य हर घर बिजली योजना के अंतर्गत विशेष चेकिंग अभियान खिरिया, रामलीला मैदान, छोटी बाजार सहित दूसरे क्षेत्रों में चलाया गया। चेकिंग के दौरान टीम 65 उपभोक्ताओं के कनेक्शन जांच किया। टीम ने 15 उपभोक्ताओं का कनेक्शन वर्ग परिवर्तन किया गया, जबकि दस उपभोक्ताओं के लोड बढ़ाने की कार्रवाई की। टीम ने बकाया राशि होने के बाद भी बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद दुबारा बिजली का प्रयोग करते पाए जाने पर दस उपभोक्ताओं पर 138 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। जबकि दस उपभोक्ताओं के विरुद्ध प्राथमिक भी दर्ज कराई गई। टीम में राजेंद्र यादव, लालचंद यादव, अनुज कुमार सिंह, राजकुमार यादव, जमुना प्रसाद, अखिलेश यादव, छोटे लाल, अमरजीत, राजेंद्र प्रसाद, चंद्र भूषण यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें