मऊ। नशीले पदार्थ बिक्री की सूचना पर बुधवार की रात महरनियां मुहल्ले छापामारी करने पहुंची 100 डायल के कर्मचारियों को मनबढ़ों ने बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर मौकेे पर पहुंची कोतवाली पुलिस किसी तरह से कर्मचारियों को बचाकर लाई। गुरुवार की रात कोतवाली में छह लोगों के विरुद्घ नामजद रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने दर्ज मामले में 60 अज्ञात को भी आरोपित किया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के महरनियां मुहल्ले में एक युवक के द्वारा नशीले पदार्थ की बिक्री की सूचना पर 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंचकर छापेमारी कर दी। पुलिस आरोपी मनीष खरवार पुत्र गनेश को हिरासत में लेकर जैसे ही चली। तभी कुछ लोगों ने डायल 100 के वाहन को रोक लिया। इस दौरान वाहन में मौजूद दरोगा सहित सिपाहियों को बंधक बना लिया गया। मौके पर पहुंची कोतवाली ने पुलिस सभी को मुक्त कराई। साथ ही डायल 100 पर ड्यूटी पर तैनात एचसीपी राजनरायण की तहरीर पर कोतवाली में सरकारी कार्य में बाधा की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस के अनुसार बाद में आरोपी मनीष खरवार को गिरफ्तार किया गया। दर्ज मामले में पुलिस ने मनीष पुत्र गणेश, विजय चौधरी पुत्र अमरनाथ, विशाल पुत्र मदन ठठेरा, मुरली पुत्र रामअवतार, फागू पुत्र रामअवतार और कशिन पुत्र छोटेलाल को नामजद की। साथ ही 60 अज्ञात को आरोपित किया गया। इसमें महिलाएं शामिल है।