बढुआ गोदाम । सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव के पास गुरुवार की शाम पांच बजे के करीब अनियंत्रित मैजिक की टक्कर से बाइक सवार युवक (28) की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव निवासी हरिवंश का पुत्र अजीत की ससुराल सरवां गांव निवासी दुक्खी के घर है। गुरुवार को किसी काम से अजीत अपनी ससुराल गया था। शाम को वह पांच बजे के करीब घर को रवाना हुआ, घर लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक सरवां गांव के पास पहुंची, सामने से आ रही अनियंत्रित मैजिक ने टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अजीत का एक पांच साल और दूसरा तीन साल के छोटे-छोटे दो लड़के हैं। पत्नी सुमन का रो-रो कर हाल बुरा हो गया है।