कोतवाली क्षेत्र के भीरा ऊसरा गांव में जमीनी विवाद को लेकर रविवार की शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें 6 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने 7 लोगों पर केस दर्ज किया। गांव निवासी रामलखन पुत्र दीपराज और गुलाब पुत्र कन्हैया में विवाद चल रहा है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में रविवार की शाम कहासुनी हो गई, बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से रामलखन की मॉ फूलमती ,इंदा देवी पत्नी रामनारायण,रिंकू पुत्री रामलखन और भाई रामभवन घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से गुलाब की पत्नी और उसकी पुत्री घायल हो गई। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए कोतवाली में तहरीर दी। जहां पुलिस ने एक पक्ष से तीन लोगों के विरुद्ध तो दूसरे पक्ष से चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।