रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के बीबीपुर के पास रतनपुरा ठैंचा मार्ग पर गुरुवार को चलते पिकअप वाहन से पेड़ की डाल सिर में टकराने से गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। तटवर्ती ग्राम पंचायत लसरा निवासी विकास पाल उर्फ रामबदन पाल 25 वर्ष पुत्र रामजन्म पाल बृहस्पतिवार को प्रात: लगभग 10:30 बजे ठैचा चट्टी से बीबी पुर निवासी अपने मित्र रामभरोसे चौहान पुत्र लालचंद चौहान के दुकान का फ्रीज पिकअप पर लादकर चला था। लसरा निवासी सुखदेव पाल 24 वर्ष पुत्र महादेव पिकअप चला रहा था। रतनपुरा ठैचा मार्ग से बीबीपुर गांव की तरफ पंचायत भवन के पास सड़क पर लटक रही शीशम के डाल पिकअप पर फ्रीज थाम कर खडुे विकास के सिर में जोरदार टक्कर हो गई, जिसके चलते वह पिकअप में ही गिर गया उसके ऊपर फ्रीज गिर पड़ा जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। विकास को लोग सीएचसी जोगापुर लाए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।