कोतवाली में सोमवार को एक युवक ने मधुबन बाजार के एक बैंक के एक एटीएम से रुपये निकालने के दौरान कार्ड बदलकर उसके खाते से 24 हजार रुपए निकाले जाने पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित युवक को अपने साथ हुई ठगी की जानकारी मोबाइल पर पैसे निकासी का संदेश मिलने पर हुई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के कमरौली गांव निवासी सोना देवी पत्नी विजयबहादुर का पुत्र शिवम सिंह ने 30 जून को मधुबन कस्बा स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से एक हजार रुपये निकाले। इस दौरान वहां खड़े एक जालसाज ने शिवम को अपने झांसे में लेकर एटीएम कार्ड बदल लिया। इसकी जानकारी शिवम को नहीं हुई। परिजनों ने जब अपना एटीएम चेक किया तो वह बदला हुआ था। इसके बाद रविवार की देर सायं शिवम की मां ने थाने में तहरीर दी।