स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम कादीपुर गांव निवासिनी एक महिला से उसके बेटे, बहू और पोतों से विवाद हो गया। इसी बात को लेकर इन लोगों ने वृद्धा को मारा पीटा। इस संबंध में पीड़िता अमरावती की तहरीर पर पुलिस ने उसके बेटे राजेश, बहू सुशीला, पौत्र रोशन तथा रामाश्रय के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पीड़िता का कहना है कि जब वह एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर लेकर थाने गई, तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई और न ही डाक्टरी मुआयना कराया गया। इसके बाद निराश पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर आपबीती सुनाई। फिर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है विवेचना की जा रही है ।