स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम साहापुर में 20 जून की रात आई बारात में हुई मारपीट में लड़की के पिता की तहरीर पर क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर सोमवार को पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। दर्ज मुकदमे के अनुसार 20 जून को थाना क्षेत्र के ग्राम साहापुर के रहने वाले रामवृक्ष यादव के लड़की की शादी थी। बारात आजमगढ़ जिले के दौलताबाद गांव से आई हुई थी। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान बारात से आए कुछ लोगों ने जयमाल के दौरान कुछ महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। इसी बात को लेकर बराती और घराती के लोगों में विवाद हो गया था। सोमवार को सीओ आलोक जायसवाल के निर्देश पर वर पक्ष के रामवृक्ष यादव की तहरीर पर बराती पक्ष के पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ।