फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में भिड़े दो पक्ष , पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम बहलोलपुर में रास्ते में मकान का बारजा निकालने को लेकर शनिवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव निवासी अखिलेश मौर्य पुत्र महेश मौर्य शनिवार की दोपहर करीब एक बजे अपने मकान का निर्माण करा रहा था । जहां मकान का बारजा गांव के चंदन मौर्य पुत्र रामधारी मौर्य के मकान की तरफ निकालने लगा, दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। चंदन मौर्य के विरोध पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़कर चालान कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें