दुबारी। बहू की मौत के सदमे से ससुर की मौत मंगलवार की देर शाम को हो गई। बहू बीते दिनों सीढी से फिसलकर गिर गई थी। उपचार के दौरान बहू की मौत होने की सूचना मिलने से ससुर ने भी दम तोड़ दिया। पुराना मोड़ गांव निवासी ओमप्रकाश गौड़ की पत्नी पूनम देवी 40 बीते दिनों फिसल गिर गयी थी। सिर में गंभीर चोटें आने पर उसे बनारस स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की शाम उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर श्वसुर मुनीब गौड़ (65) को सदमा लगा और वह भी चल बसे। श्वसुर और बहू की एक साथ अंत्येष्टि की गई। पूनम का बड़ा बेटा 15 वर्ष का दूसरा 13 और तीसरा 10 वर्ष का है। मां की मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।