फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृत बच्चे को जिन्दा बताकर,महिला से पैसा हड़पने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शहाबगंज। थाना क्षेत्र के डूमरी गांव में मृत बच्चे को जिंदा बताकर महिला से पैसा हड़पने का मामला प्रकाश में आया। महिला ने पैसा हड़पने का प्रयास करने वाले तीन जोगियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

डूमरी गांव की छंगुरी नामक विधवा महिला ने थाने पर आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र दिया कि मेरे पति रामबचन राम की सात वर्ष पूर्व हो चूकी हैं। मेरी तीन पुत्री दो पुत्र हैं। जिनमें सबसे छोटे पुत्र बाबू तीन वर्ष की बारह साल पूर्व मृत्यु हो गयी थी और उसे दफना दिया गया था। एक माह पूर्व शिवरात्रि के दिन मेरे दामाद के मोबाइल पर एक जोगी का फोन आया कि आप की सास का जो पुत्र मर गया था। वह जीवित है उसे आकर ले जाएं। ऐसी सूचना देने वाले व्यक्ति के बताये पते रसिया गांव के गनेश के घर पहुंची, जहां साधू मिला। उसने बताया की आप का पुत्र मरा नहीं है वह जीवित हैं। उसको वापस लाने की बात कही। दो अप्रैल को पुन: मेरे दामाद के मोबाइल पर फोन आया कि आप के पुत्र को मुगलसराय बाईपास पर लेकर आ गये हैं। सूचना मिलते ही बोलेरो गाड़ी से हम लोग बाईपास पर पहुंचे जहां तीन जोगी मिले। उन्होंने भरण पोषण में खर्च हुए तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। लेकिन बात विचार के बाद मामला साठ हजार रुपये पर सुलझा गया। तीनों जोगियों ने कहा कि बिना पैसे लिए लड़का नहीं देंगे। मामला संदिग्ध समझने पर पैसा देने से इनकार कर दिया। महिला थाने पहुंच गई और जोगियों के खिलाफ तहरीर देकर जांच की मांग की। थाना प्रभारी अशोक कुमार मिश्र ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। सीओ कुँवर प्रभात सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों जोगियों से पूछताछ की जा रही हैं। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें