फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशो ने नौकर से छीनी नगदी और मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसेना। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार निवासी एक दुकान पर नौकरी करने वाले युवक को शुक्रवार की रात बदमाशों ने मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही उसके पास मौजूद पांच सौ रुपया के साथ उसकी मोबाइल को लूटकर फरार हो गए। घटना के समय पीड़ित घर लौट रहा था। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की संख्या पांच के करीब थी।
विज्ञापन

पीड़ित युवक प्रितेश 28 चिरैयाकोट थाने के भेड़ियाधर गांव का निवासी है। वह चिरैयाकोट बाजार स्थित एक दुकान पर काम करता है। शुक्रवार की रात 10 बजे के करीब वह दुकान बंद होने पर घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी साइकिल बड़हलगंज गांव स्थित पुलिया के करीब पहुंची तभी वहां मौजूद बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने युवक को घायल कर उसके पास मौजूद पांच सौ रुपया के साथ मोबाइल लूट लिया। लहुलूहान हुआ युवक किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाया। भागने के दौरान आ रही डायली 100 की गाड़ी को उसने हाथ देकर रुकवाया। पुलिस कर्मचारी घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती कराए। साथ ही परिवार के सदस्यों को घटना की सूचना दिए। पीड़ित ने रिपोट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें