चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम हीरापुरा में बुधवार की रात एक व्यक्ति ने मकान में तोड़फोड़ तथा महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस कोगांव के आठ लोगों के खिलाफ तहरीर मिली है। । पुलिस एक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव निवासी लालचंद यादव पुत्र स्व. सूप्पू यादव ने बताया कि बुधवार की रात आठ बजे उसका पड़ोसी हरी मंगल यादव ने जमीनी विवाद को लेकर गुलाब यादव, जयप्रकाश यादव, राजेश यादव पुत्र सतीराम यादव, सुरेंद्र यादव, महेंद्र यादव पुत्र पतीराम यादव, अजय यादव पुत्र रामाश्रय यादव और अजीत यादव पुत्र हरीमंगल यादव के साथ उसके द्वारा बनाए जा रहे भवन का विरोध किया। साथ ही उसके द्वारा कराए जा रहे निर्माण स्थल को अपनी जमीन होना बताया। विरोध किया तो सभी ने उसके घर में घुसकर उसकी भाभी बुद्धादेवी 50 पत्नी शिवचंद को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को रानीपुर पीएचसी में भर्ती कराया। साथ ही पीड़ित लालचंद्र की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया।