चिरैयाकोट। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की शाम कुड़ीया (सुल्तानीपुर ) गांव के समीप भैसही नदी पुलिया पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की बाइक के साथ एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इस दौरान पुलिस ने दूसरे आरोपी के घर से चोरी की एक ओर बाइक बरामद करने के साथ बाइक चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।
गुरुवार की शाम चार बजे चिरैयाकोट थाना में तैनात एसआई विकास यादव पुलिसकर्मियों के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार एक युवक ने पुलिस चेकिंग कर वाहन का दूसरी दिशा में मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगा। भाग रहे बाइक को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने जब पकड़े गए युवक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम शशिकांत राम पुत्र रमेश राम रानीपुर थाना के खंडेरायपुर निवासी बताया। पूछताछ में आरोपी ने उसके द्वारा यह बाइक 13 सितंबर 2018 को मुहम्मदाबाद से चोरी करने की बात कही। साथ ही चिरैयाकोट में 3 अक्तूबर को चोरी बाइक के पीछे अपना और साथी नितेश राम पुत्र बांकेचंद राम के जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने दूसरे आरोपी के घर पर दाबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। वहीं पुलिस ने चोरी की दूसरी बाइक बरामद कर जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।