कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहरोज स्थित बख्तौराघाट से बालू खनन एक बार फिर जोर शोर से शुरू हो गया है। खनन कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने जैसे ही सोशल मीडिया पर भेजना शुरू किया तो स्थानीय पुलिस सक्रिय हुईऔर अपनी पीठ थपथपाने के लिए खनन को बंद करवाते हुए दो कारोबारियों को पकड़कर उनका चालान शांति भंग की धाराओं में कर कोरम पूरा कर लिया ।
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहरोज के बख्तौराघाट से बालू खनन का कार्य तेजी से हो रहा था। लेकिन गत वर्ष खनन के दौरान ट्रैक्टर पलटने की चपेट में आने से हुई एक मजदूर की मौत ने स्थानीय पुलिस के अलापवा खनन विभाग तथा पूरे प्रशासनिक अमले को हिला कर रख दियाथा। कोपागंज पुलिस ने पूरे गांव में जगह-जगह बैठक कर खनन को बंद कराया था। तबसे लेकर अबतक कारोबार पूरी तरह बंद था।लेकिन अभी चंद दिन पूर्व थाने मेें फेरबदल से बालू खनन का कार्य जोर शोर से शुरू हो गया है। उक्त कार्य शुरू होते ही ग्रामीणों ने जैसे ही सोशल मीडिया पर खनन की जानकारी भेजना शुरू किया तो स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और अपनी पीठ थपथपाने के लिए खनन को बंद करवाते हुए दो कारोबारियों को पकड़ उनका चालान शांतूि भंग की धाराओं में कर कोरम पूरा कर लिया।