बढ़ुआ गोदाम। शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील के पास दिवाल में सिर को टकरा कर लहूलुहान हो रहे युवक को गुजर रही पुलिस मोबाइल टीम ने पकड़ा। इस दौरान गंभीररुप से घायल होकर लहूलुहान हुए युवक को पुलिस उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराई। युवक की मानें तो घरेलू विवाद के कारण वह तनाव ग्रसित होकर आत्महत्या करने के लिए यह कदम उठाया। भर्ती युवक शामू 38 शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद हिंद मुहल्ले का निवासी है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद युवक बेहोश हो गया। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताया है।