फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षरता दर को बढ़ाने पर दिया गया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। नया विचार नई ऊर्जा फाउंडेशन की ओर से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें साक्षरता दर को बढ़ाने पर जोर रहा। वहीं कार्यकारिणी का गठन किया गया। रविवार को बिहारी सिंह कन्या इंटर कॉलेज रहरा में बैठक हुई। साक्षरता दर को बढ़ाना और गांव को पूर्ण साक्षर करने हेतु प्रयास करने की बात कही गई। कहा कि संस्था निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था एवं प्रतियोगी छात्रों हेतु निशुल्क कोचिंग की व्यवस्था कराएगी। बैठक में सर्वसम्मति से अरुण कपासिया निवासी मटीपुरा को गंगेश्वरी इकाई का ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। ब्लॉक अध्यक्ष ने संस्था के उद्देश्य को सफल बनाने का वादा किया। बैठक की अध्यक्षता वीर सिंह चौहान ने की। इस अवसर पर ब्रह्मदत्त त्यागी, मुजाहिद चौधरी एडवोकेट, कुंवरपाल सिंह, इरकान अली, चमन सिंह, टेकचंद सिंह, अमित कपासिया, रोहित कुमार, अनेक पाल, जागेश कुमार, ऋषभ कपासिया, पंकज सिंह, अमित कुमार, गुरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें