फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में वृद्ध को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह के निकट खड़िच्चा गांव में रविवार की देर शाम को एक वृद्ध को कुछ लोगों ने गोली मार दिया। गोली वृद्ध की बांह में लगी। घायल को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुुुसार खड़िच्चा गांव निवासी धारा यादव (65) पुत्र स्व. छांगुर शाम को अपने दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान छह लोग वहां आए और धारा से जमीन के मुकदमे के संबंध में कुछ बात करने लगे। यह बात कुछ ही पलों में बहस तक जा पहुंची और एक युवक ने धारा को गोली मार दिया। गोली धारा की दाहिनी बांह में लगी। दुस्साहसिक तरीके से घटना को अंजाम देकर हमलावर भाग निकले। इधर घायल धारा को परिवार के लोगों ने मधुबन सरकारी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दिया। पुलिस घायल को लेकर सीएचसी पहुंची और वहां पर घायल का प्राथमिक उपचार करने के बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। घायल की ओर से गांव के तीन नामजद सहित तीन अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध तहरीर पुलिस को दी गई है। बता दें कि आरोपी पक्ष के दो लोगों की हत्या पूर्व में ही जमीनी विवाद में की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें