फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से होमगार्ड का जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर शनिवार की देर रात्रि हाजीपुर गांव के पास अदलहाट थाने में तैनात होमगार्ड को ड्यूटी से लौटते समय अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेहतर इलाज हेतु नरायनपुर स्थित एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। थाना क्षेत्र के उल्होपुर गांव निवासी पिंटू 33 वर्ष अदलहाट थाने में होमगार्ड के पद पर कार्यरत है। शनिवार की देर रात्रि ड्यूटी करके साइकिल से घर वापस लौट रहा था। ज्यों ही वह हाजीपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें