फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस की तरफ से बुधवार को नगर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र में मौजूद सभी बैंकों की चेकिंग करने के साथ भीटी में वाहनों की चेकिंग की गई। इस दौरान बाइकों के साथ साथ बड़ी गाड़ियों की भी तलाशी ली गई।
विज्ञापन

बुधवार को एसओ कोतवाली पंकज सिंह के नेतृत्व में भीटी स्थित यूनियन बैंक और आजमगढ़ मोड़ स्थित एसबीआई, केनरा, सेंट्रल बैंक सहित अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों में पहुंचे। जहां बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। साथ ही बैंक में लगे अलार्म सिस्टम की जांच की। इस दौरान पुलिस ने बैंक परिसर के बाहर खड़े संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इसी क्रम में पुलिस ने आजमगढ़ मोड़, गाजीपुर तिराहा, बालनिकेतन तिराहा, ढेकुलिया मार्ग, भीटी चौराहा पर वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। इस दौरान कई वाहन चालक अधूरे दस्तावेजों के साथ पकड़े गए। जिन्हें पुलिस ने समझाइस देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें