फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबे वृद्ध का नहीं चला पता , परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
सूरजपुर । घाघरा नदी में 21 सितंबर को नाव दुर्घटना में डूबे वृद्ध का पता नहीं चला। छह दिनों तक नदी में तलाश करने के बाद परिवार वालों ने बुधवार को पुतला बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। मधुबन तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के रसूलपुर आश्रम निवासी 58 वर्षीय उदयभान यादव 21 सितम्बर को घाघरा नदी में तेज लहरों की चपेट में आई नाव के पलटजाने से डूब गए थे। इस घटना में छ: लोगों को बचा लिया गया लेकिन उदयभान यादव को बचाया नहीं जा सका और वह घाघरा नदी के तेज लहरों में बह गये। घरवालों ने गोताखोरों की मदद से उदयभान यादव को खोजने का बहुत प्रयास किया लेकिन उनका कही अता पता नहीं चल सका। निराश परिजनों ने छह दिन बाद 58 वर्षीय उदयभान यादव का पुतला बना कर अन्तिम संस्कार किया। हिन्दू वादी नेता रविभूषण त्रिपाठी उफ़ॱर पंकज त्रिपाठी ने उदयभान यादव के 22 वर्षीय पुत्र दीनदयाल यादव एवं उनके परिवार जनों को ढाढस बंधाया। उनके साथ हिन्दू युवा वाहिनी के बिरेन्द्र यादव, शंभू यादव, कालीचरण यादव, दीनदयाल यादव, रिन्कू दूबे सहित काफी लोगों ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें