कोपागंज। क्षेत्र के भेलाबांध फिरोजपुर चट्टी से शुक्रवार की रात कुछ चोरों ने एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर उसमें रखे नकदी सहित हजारों का सामान चुरा ले गए। दुकानदार को इसकी जानकारी शनिवार की सुबह दुकान पर पहुंचने पर हुई तो पीड़ित ने पुलिस को इस विषय में तहरीर दी। कोपागंज क्षेत्र के भेलाबांध निवासी आनंद कुमार पुत्र बृजभूषण राम की मोबाइल की दुकान भेलाबांध फिरोजपुर चट्टी पर है। शुक्रवार की रात आठ बजे वह रोजाना की भांति दुकान को बंद कर घर चला गया। रात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर दुकान के गल्ले में रखा दो हजार नकदी मोबाइल, चार्जर, एयरफोन, ब्लूटूथ, बूफर, लाईट चार्जर, बैट्री, कूपन समेत 30 हजार से अधिक का सामान चुरा ले गए। सुबह जब दुकानदार को दुकान का शटर टूटा मिला तो उसने थाने में लिखित तहरीर दी।