फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन के धक्के से राहगीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास रविवार की रात नौ बजे एक राहगीर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस घटना में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार जितेंद्र राम (35 ) पुत्र घूरा राम निवासी निजामुद्दीनपुरा रविवार को अपनी ससुराल हरपुर गया हुआ था। वह देर शाम को कहीं से वापस ससुराल लौट रहा था। वह अलीपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया।इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों ने 108 नंबर पर सूचना देकर एंबुलेंस बुलाया और जिला अस्पताल भेजवाया। वहां पर उसकी स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरो ने हायर सेंटर के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें