चिरैयाकोट । थाना क्षेत्र के महतवाना मोहल्ले में सोमवार की आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए।इस घटना में तीन लोग घायल हो गए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दिया। महतवाना निवासी तारा देवी पत्न्नी कल्पू चौहान सोमवार की शाम चार बजे अपने घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान उसका पड़ोसी चंद्रजीत मद्धेसिया पुत्र केदार मद्धेसिया उसके घर के सामने गुजरा। जहां दोनों में पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई, इसी दौरान तारादेवी का लड़का पप्पू चौहान भी आ गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए।