फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रमोद कुमार सिंह ने जालसाजी के एक मामले में सुनवाई के बाद आठ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश घोसी कोतवाली पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के बजरंगी ने कोर्ट में अर्जी दी थी। इसमें उसने रामबली, रामकिशुन, रामविशुन, रामनगीना पुत्रगण उचित और शंभूनाथ, उमाशंकर, ओमप्रकाश पुत्रगण सिंहासन तथा कुंवर वृंदावन सिंह पुत्र राजदेव सिंह को आरोपी बनाया। वादी का आरोप है कि उसके पिता की मौत के बाद सरकारी अभिलेख में जमीन पर चारों भाइयों का दर्ज हो गया। उस समय वादी नाबालिग था। आरोप है कि विपक्षियोें ने साजिश करके वादी की जमीन का एक बैनामा रामबली, रामकिशुन, रामविशुन और रामनगीना को कर दिया। बैनामा के दिन वादी और उसका भाई उमाशंकर नहीं थे। इसलिए उनकी जगह पर दूसरे व्यक्ति को खड़ा करने बैनामा कर दिया गया। इसमें लेखपाल मुन्नीलाल और अन्य लोग शामिल रहे। सुनवाई के बाद सीजेएम ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना करने का आदेश प्रभारी निरीक्षक कोतवाली घोसी को दिया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें