फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी खोवा छोड़कर भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। होली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने रविवार को भी जांच अभियान चलाया। टीम ने रोडवेज बस अड्डे के पास तीन रिक्शों पर लगा करीब ढाई क्विंटल मिलावटी खोवा बरामद किया। इसके बाद खोवे के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया। विभाग की कार्रवाई से मिठाई के कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी एसके त्रिपाठी को सूचना मिली कि गाजीपुर से बड़ी मात्रा में मिलावटी खोवा की खेप आने वाली है। इसके बाद अभिहित अधिकारी ने दो टीमें बनाकर मिलावटी खोवा पकड़ने की रणनीति बनाई। एक टीम स्वयं अभिहित अधिकारी और खाद्य निरीक्षक बिंदू पांडेय, रामानंद रोडवेज पर मुस्तैद रहे। वहीं दूसरी टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित रामानंद, जयहिंद राम और पंकज रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस बीच पैसेंजर ट्रेन से तीन नौ बोरों पर भरा ढाई क्विंटल खोवा को तीन अलग-अलग रिक्शों में लादकर नगर की तरफ निकले। दोनों टीमों ने रोडवेज बस अड्डे के पास तीनों रिक्शों को रोककर माल अपने कब्जे में ले लिया। इस इस कार्रवाई से नगर के मिठाई व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें