फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक करने के दौरान ट्रक की चपेट में आया बाइक सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के चलीसवां गांव स्थित पेट्रोल पंप के सामने बुधवार रात सवा आठ बजे के करीब अनियंत्रित ट्रक ने धक्का मार दिया। घटना के समय बाइक सवार युवक ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। गंभीररुप से घायल हुए बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी मुहम्मदाबाद गोहना भेजे। जहां डाक्टरों ने उसका उपचार करने के बाद उसे आजमगढ़ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

घायल बाइक सवार युवक गोविंद कुमार 37 आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के आहोपट्टी गांव का निवासी है। बुधवार की रात को वह बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना किसी काम से आ रहा था। इस दौरान जैसे ही उसकी बाइक मऊ जिले के मुहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के चालीसवाँ गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंची, तभी सामने से जा रहें ट्रक को युवक ने ओवर टेक करने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रक बाइक में धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक चालक गंभीररुप से घायल हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाई। डाक्टरों ने युवक की हालत चिंताजनक बताई। जबकि दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें