किसान सहकारी चीनी मिल के कर्मी तथा मिल कालोनी में निवास करने वाले प्रदीप कुमार सिंह की पत्नी शशि किरन सिंह ने बुधवार को कोतवाली में बगल में रहने वाले दो कर्मचारियों के विरुद्ध शराब पीकर हल्ला करने, मना करने पर गाली देने को लेकर तहरीर दिया है। तहरीर के अनुसार शशि किरन सिंह के पति प्रदीप सिंह चीनी मिल में कंपाउंडर के पद पर कार्यरत है। प्रदीप सिंह को मिल परिसर स्थित कालोनी में आवास आवंटित है। आरोप लगाया है कि बगल का आवास दो कर्मचारियों को आवंटित है। दोनों प्रतिदिन रात में शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। इसके चलते पीड़िता के पढ़ने वाले तीनों बच्चों के पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ रहा है। यही नहीं मना करने पर अभद्र व्यवहार करते हैं। पांच मार्च को जब उत्पात मचाने लगे तो इसकी शिकायत सुरक्षा अधिकारी राजीव कुमार से किया तो उनके सामने भी धमकी दिया गया। इस संबंध में प्रधान प्रबंधक केएम सिंह ने बताया कि इस तरह का कोई बात नहीं है। दोनों का आपसी विवाद है।