फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी से युवक ने की अभद्रता, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। फतेहपुर मंडाव ब्लाक स्थित ग्राम पंचायत अधिकारी कार्यालय पर सोमवार को एक युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ग्राम पंचायत अधिकारी से अभद्रता की। साथ ही कार्यालय में रखा शासकीय दस्तावेजों को इधर उधर बिखेर दिया। इस घटना के संबंध में ग्राम पंचायत अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार ग्राम पंचायत अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे वह तिनहरी स्थित कार्यालय पर कामकाज कर रहा था। इसी दौरान तिनहरी गांव निवासी संतोष कुमार पुत्र शिक्खू दो साथियों के साथ पहुंचा। जहां संतोष कुमार ने उससे अभद्रता करते हुए गालीगलौज कर दिया। विरोध करने पर पर संतोष और उसके दोनों साथियों ने कार्यालय पर रखे दस्तावेजों को बिखेर दिया। यह देखकर मौजूद दूसरे कर्मचारियों ने बीच बचाव किया। घटना के संबंध में बाद में ग्राम पंचायत अधिकारी ने मधुबन थाना में संतोष को आरोपित करते हुए तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने संतोष के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें