फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

103 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट पुलिस ने गुरुवार की रात करीब 10 बजे मऊ-आजमगढ़ मार्ग स्थित हाफिजपुर पुलिया के पास से 103 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए तस्कर गांजा की सप्लाई आजमगढ़ में करने जा रहे थे।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना के सीओ राजकुमार को गुरुवार की शाम सूचना मिली कि कुछ तस्कर कार में गांजा लेकर मऊ-आजमगढ़ मार्ग से गुजरने वाले हैं। इस पर उन्होंने चिरैयाकोट एसओ सचिच्चानंद यादव के साथ घेराबंदी कर दी। इस दौरान पुलिस को चिरैयाकोट से एक कार आती दिखी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया तो चालक ने गति बढ़ा दी। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया। कार से असोम राज्य के जिला उडलपुडी थाना गोलंडी हावी के शाप खैती निवासी विक्रम बोसुमोतरी पुत्र सूरज, उडलपुरी जिले के रोउटा थाना के डिफग नालावा निवासी जोरूश बोसुमोतरी पुत्र उरून तथा उड़लगिरी जिले के लगुरी थाना के पुरनी निवासी विजय राय पुत्र दशरथ को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि कार से बोरों में रखा 103 किलो गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए तस्कर गांजा लाकर आजमगढ़ जिले में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें