फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में अकेली महिला के सिर में पिस्तौल की बट मार व बंधक बनाकर की लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी आदमपुर (हिसार)। आदमपुर की सबसे भीड़भाड वाली लेडिज मार्केट में शुक्रवार सुबह एक युवक ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इससे आक्रोशित लोगों ने मार्केट बंद कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जानकारी के अनुसार रुमाल से मुंह को ढके और हाथ में पिस्तौल लिए हुए एक युवक सुरेश कुमार अग्रवाल के घर में घुसा और घर में अकेली बैठी उनकी पत्नी के सिर पर पिस्तौल की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया। युवक ने महिला के गले में पहना हुआ सोने का सेट और कानों की बालियां छीन ली। महिला ने जब विरोध किया तो उसके चेहरे का रुमाल हट गया। बाद में युवक ने महिला का गला दबाकर उसे साथ वाले कमरे में मुहं बांधकर छोड़ दिया और घर के तीनों कमरों में खोजबीन कर वहां रखी नकदी और गहने अपने साथ लेकर फरार हो गया। बाद में महिला ने नीचे बाजार में आकर शोर मचाया तो लोगों को वारदात के बारे में पता चला। बाजार में दिनदहाड़े हुई वारदात का गुस्सा फूट गया और उन्होंने बाजार बंद कर पुलिस प्रशासन के प्रति जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया।
बाद में वारदात की सूचना मिलने पर आदमपुर पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। जानकारी लेने पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने पुलिस के सामने ही जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित अनेक लोग पहुंचे मौके पर, नई मंडी में बोली रही बंद
लेडिज मार्केट में महिला के साथ हुई लूट की वारदात की सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई। सूचना पाकर आदमपुर व्यापार मंडल के प्रधान लीलाधर गर्ग, पूर्व प्रधान तरसेम गोयल, घीसाराम जैन सहित अनेक गण्यमान्य लोग मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। प्रधान लीलाधर गर्ग ने कहा कि दिनदहाड़े हुई वारदात से यह साबित होता है कि आरोपियों को पुलिस का जरा सा भी भय नहीं। क्षेत्रवासियों के घर रात में तो क्या दिन में भी सुरक्षित नहीं हैं। व्यापार मंडल के प्रधान की अपील पर नई मंडी में बोली न करवाने का फैसला लिया गया।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ वारदात को अंजाम देने वाला युवक
वारदात को अंजाम देने वाला युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने जब बाजार के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पाया कि आरोपी वारदात के बाद पैदल ही हाथ में पिस्तौल और थैला लिए हुए मार्केट से चला गया। युवक घर से राजकीय कन्या विद्यालय की ओर रवाना होता हुआ दिखाई दे रहा है। युवक ने नीले रंग की जींस व ब्राउन कलर की लेदर की जैकेट पहन रखी है। खास बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद युवक बिना किसी डर के बिल्कुल आराम से बाजार से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहा है।
विज्ञापन


आरोपी जल्दी होंगे पुलिस गिरफ्त में : थाना प्रभारी
आदमपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में तुरंत नाकाबंदी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीमों का गठन कर अलग-अलग जगह दबिश दी जा रही है। जल्दी ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें