घोसी कोतवाली क्षेत्र के इमामबाड़ा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की शाम 6.30 बजे एक टेम्पों के कार के धक्के से अनियंत्रित होकर पलट गया।जिसमें सवार छह लोग घायल होग गए। सभी को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जानकारी अनुसार अमिला से घोसी के तरफ आ रहे एक टेंपो को घोसी इमामबाड़ा के पास पहुंचा तभी कार के धक्के से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें मीरा सिंह62 पत्नी जयप्रकाश सिंह निवासी दादानपुर अहिरौली के गंभीर रुप से घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। अन्य को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया।