मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सहाबुद्दीनपुर गांव में एक व्यक्ति के खेत में लगे सागौन का पेड़ काट ले जाने और इंजन चोरी करने के साथ ग्रामीण को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में गांव के चार लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया। दर्ज मुकदमे के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के सहाबुद्दीनपुर गांव निवासी हरीशचंद्र राय पुत्र स्व.चंद्रराय ने सोमवार को सीओ आलोक कुमार जायसवाल को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिन पूर्व गांव के कमला राय सहित चार लोग उसके खेत में लगा सागौन का पेड़ काट ले गए। साथ ही खेत में लगा इंजन भी खोल ले गए। जब उसने शिकायत की तो चारों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सोमवार को तहरीर पर कमला राय सहित चार लोगों के खिलाफ 379 427 506 धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया। ब्यूरो