धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जस्थानीय थाना क्षेत्र के भैंसाखरग निवासी एक वृद्ध ने धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कराने के मामले में थाने में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थाना क्षेत्र के भैसाखरग निवासी चंद्रिका सोनकर (70) पुत्र पुरुसोतम सोनकर निवासी भैसा खरग थाना दोहरीघाट ने िआरोप लगाया कि धोखा धड़ी ,कूट रचित ,दस्तावेज तैयार करके मेरी जमीन को गलत तरीके से बैनामा करा लिया गया है। दोहरीघाट पुलिस ने राजेश सोनकर, घोसी कोतवाली क्षेत्र के इटौरा चौबेपुर के जानकी पत्नी राजेश सोनकर, निवासी खैराबाद थाना मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के खैराबाद के उमेश कुमार पुत्र गणेश, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के शक्करपुर निवासी राजकुमार पुत्र ननकू खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।