फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत नापी का आरोप लगाकर कर्मचारियों को ग्रामीणों ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। तहसील क्षेत्र के करौंदी नरायनपुर में श्रावस्ती मॉडल के तहत शाम को नापी करने गए प्रशासन को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।नापी करने गए कर्मचारियों पर घर की महिलाएं व पुरुष नापी को गलत बताते हुए ईंट पत्थर चलाने लगे।जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।बाद में मौके पर और पुलिस बल के साथ एसओ पहुंचे तो नापी करके चकरोड से अतिक्रमण हटाया गया। सभी छह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया है।पीड़ित घायलों की तरफ से विपक्षी रामाश्रय यादव समेत छह लोंगो के खिलाफ मारपीट की तहरीर थाने में दी गई है। बताते है कि ग्रामसभा करौंदी नरायनपुर में चकरोड को लेकर विवाद था। चकरोड की पैमाइश के लिए गांव के सुनील यादव ने समाधान दिवस में तहरीर देकर नापी कराने की मांग की थी। जिसके तहत शुक्रवार को तहसीलदार हरिश्चंद त्रिपाठी व एसआई सुरेश यादव मय फोर्स मौके पर पहुंचकर नापी करने लगे।इसी बीच विपक्षी रामाश्रय यादव की तरफ से कुछ महिलाएं और पुरुष उग्र हो गए और छत से ईंट पत्थर चलाने लगे। मौके पर अफरा तफरी मच गई। सभी लोग चोट से बचने के लिए इधर उधर छिपने लगे। ईंट पत्थर चलने से सुनील यादव समेत रामप्रवेश, संतोष, लालपरिखा,विमला देवी और रामभरोसा आदि घायल हो गए। तहसीलदार ने सभी घायलों को थाने भेजकर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा।इस सम्बंध में सुनील यादव की तरफ से रामाश्रय यादव समेत छह लोंगो के खिलाफ़ तहरीर दी है।सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर मंडाव में चल रहा है। तहसीलदार हरिश्चंद त्रिपाठी ने बताया कि चकरोड पर कब्जा था जिसे नापकर खाली कराने के लिए कहा गया इसी बात पर विपक्षी नाराज हो गए और ईंट पत्थर चला दिए। बाद में जब फोर्स पहुंची है तो फरार हो गए है। इसमें जो भी आरोपी होंगे मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें