फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में मिली सैल्स मैनेजर की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी चौराहे के निकट शुक्रवार की देर शाम को एक कार में अधेड़ व्यक्ति का शव पाया गया। मृतक की पहचान हरियाणा के रोहतक के मूल निवासी के रूप हुई। कार का नंबर उत्तराखंड का है। भीटी चौराहे के उत्तर तरफ एक मार्ट के सामने एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। कार देर तक खड़ी रही लेकिन किसी ने उस तरफ ध्यान नहीं दिया। लेकिन देर शाम को जब दुकानें बंद होने लगीं तो लोगों का ध्यान देर से खड़ी कार की तरफ गया। लोगों ने सामने से शीशे से कार में झांक कर देखा तो एक ब्यक्ति अंदर लुढ़का हुआ मिला। लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वह व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लकेर पोस्टमार्टम के लिए लाश घर भेजवाया तथा कार को कोतवाली ले गई। पुलिस के अनुसार मृतक की आयु लगभग 45 साल थी। पुलिस मृतक की पहचान कराने की कोशिश कर रही थी। पुलिस के अनुसार कार में शराब की बोतलें भी पाई गईं। इस बाबत सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि कार पर उत्तराखंड का नंबर यूके 08 एपी 5572 अंकित है। पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर मृतक की पहचान कर लिया। मृतक की पहचान मनमोहन सैनी हरियाणा के रोहतक के मूल निवासी के रूप में हुई। मनमोहन वर्तमान में अशोक विहार कालोनी शिवपुर वाराणसी में रहता था और एक जनरेटर बनाने वाली कंपनी में सेल्स मैनेजर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें