फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूद युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पश्चिम पिपरीडीह गांव स्थित मानव रहित रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की रात एक बजे 40 वर्षीय युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया। थाना क्षेत्र के खरगजेपुर गांव निवासी सुरेश राम पुत्र स्व.उमराव राम गृहकलह के चलते रविवार की रात रेलवे लाइन पर पहुंच गया। कुछ देर तक वहां चहलकदमी करता रहा। तभी उधर से गुजर रही ट्रेन के सामने उसने छलांग लगा दी। उसका शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। परिजन रात में ही खोजते हुए रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे । सूचना पर सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान सुनिता सिंह और दूसरे लोगों के सामने पंचनामा बनाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें