मझवारा। कोपागंज क्षेत्र के ग्रामसभा मूंगमास में कोटे की दुकान को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव के एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट करने और रुपये छीन लेने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। घोसी ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा मूंगमास निवासी रमाकान्त यादव पुत्र भीम अपने भाई अमरनाथ यादव के साथ गांव के कोटेदार चयन के होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए गया था। जिसमें कोटे के लिये अमरनाथ यादव ने भी अपनी उम्मीदवारी प्रस्तुत किया था। आरोप है कि बैठक से वापस घर पहुंचे ही थे कि चार-पांच की संख्या में लाठी-डंडों से लैस होकर लोग आये और घर में घुसकर मारा पीटा। इसके साथ ही पॉकेट में रखे पांच हजार रूपये को छींनकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना डॉयल 100 को दी गई। एक पक्ष के रमाकान्त ने चार लोगों के खिलाफ कोपागंज थाने में तहरीर दी है। ब्यूरो