फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाची से छेड़खानी करने वाला गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहसा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में अपनी चाची के साथ छेड़खानी करने वाले भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही गुरुवार को जेल भेजने के लिए कोर्ट में पेश किया। जहां सुनवाई करने के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में लेने का आदेश दिया। इस मामले में पीड़ित महिला ने अपना बयान कोर्ट में दर्ज कराया। छेड़खानी की शिकार पीड़िता ने हलधरपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उसने अपने सगे जेठ के पुत्र को आरोपित किया। साथ ही आरोप लगाया कि आरोपी बुरी नियत से उसे पकड़ा। इस दौरान महिला के शोर मचाने पर पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। इससे उसकी इज्जत बची। पीड़िता ने बताया कि बीते अप्रैल माह में एक दिन सुबह सबेरे जब वह स्नान करने जा रही थी, तभी मौका देखकर आरोपी वहां पहुंच गया। इस दौरान युवक ने उसके संग छेड़खानी की। पीड़िता ने बताया कि वह थक हार कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें