फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपस में झगडकर दंपती ने लगाई आग , 9

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम (मऊ)। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद खेदूपुरा मोहल्ले में बुधवार की सुबह साढे नौ बजे ससुराल में रह रहे एक युवक और उसकी पत्नी आपस में विवाद करने के बाद खुद को आग के हवाल कर लिया। इस घटना में दोनों 98 प्रतिशत झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद युवक के परिवार वालों ने युवक को जलाने का आरोप लगाते हुए उसकी सास और साले की पिटाई कर दिए। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हुए। इस मामले में युवक के परिवार के चार लोगों के विरुद्घ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया है। पिटाई से घायल दोनों मां बेटे को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक ने युवती के साथ कोर्ट मैरिज किया था, तभी से युवक अपनी ससुराल में ही रह रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद खेदूपुरा मोहल्ला निवासी रफीक अहमद 28 पुत्र मोहम्मद इसराइल ने अपने घर के सामने रहने वाली शमशाद की 23 वर्षीय बेटी सीमा से पांच साल पहले घर से भागकर कोर्ट में शादी किया था। इस विवाह से युवक के परिवार के लोग नाखुश थे और सीमा को घर में रखने को तैयार नहीं थे। शादी के कुछ महीनें बाद रफीक ने सीमा से तलाक लेने के लिए कोर्ट में मुकदमा दायर कर दिया। लेकिन दोनों साथ-साथ घर में रहते थे। बताया जाता है बीते चार वर्षो से यह मामला कोर्ट में विचाराधीन था। 15 दिन पहले दोनों परिवारों के बीच बातचीत के माध्यम से सुलह समझौता हो गया था। इसके बाद रफीक बुधवार की सुबह सीमा को लेकर अपने ससुराल आ गया। यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों संदिग्ध परिस्थितियों जल गए। इस दौरान रफीक जलता हुए कमरे से बाहर गली में आ गया। उसके शरीर में आग लगा देख उसके परिवार के लोगों ने उसकी ससुराल वालों पर जलाने का आरोप लगाते हुए हमला कर दिया। इस दौरान पिटाई से सीमा की मां रेशमा और उसका भाई महताब 13 गंभीररुप से घायल हुए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस सीमा और रफीक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाई। जहां डाक्टरों के दोनों को 98 प्रतिशत जलना बताया। रेशमा की तहरीर पर पुलिस ने रफीक के भाईयों अनीश , शकील और नफीश और जावेद पुत्रगण इसराइल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में एएसपी एसके श्रीवास्तव का कहना है कि पति पत्नी ने आपस में झगड़कर खुद को आग लगाया है। आग लगाने केे बाबत किसी भी पक्ष ने कोई तहरीर पुलिस को दी है। केवल एक पक्ष के लोगों की पिटाई से रेशमा घायल हुई है। रेशमा की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सुभाष यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें