फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर मिठाई की दुकान से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के सुग्गीचौरा पर रविवार की रात चोरों ने एक मिठाई की दुकान के शटर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी की। सोमवार को दुकान के मालिक ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुकान का मुआयना किया। दुकानदार ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी। मधुबन थाना क्षेत्र के लोकया गांव निवासी महेंद्र गुप्ता की सुग्गीचौरा पर मिठाई की दुकान है। रविवार को दुकान रात में बंद कर घर चला गया था। सोमवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान में शटर का ताला टूटा देखा। जहां दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ था। साथ ही कैश बाक्स भी टूटा पड़ा था। दुकानदार बताया कि दुकान में रखेे 500 रुपये और कुछ अन्य खाने का सामान चोरी करने के साथ चोरों ने दुकान में रखा काउंटर को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें