इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर रविवार कि रात कोल्ड ड्रिंक की दुकान में मोमबत्ती से आग लग गई। दुकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक सबकुछ राख हो चुका था। शेखपुर गांव निवासी रामनाथ राजभर की स्टेशन के पास कोल्डड्रिंक तथा फल की दुकान है। रविवार की शाम वह दुकान बंद कर जलती मोमबत्ती छोड़ कर घर चला गया। रात मोमबत्ती के चलते दुकान में आग लग गई। दुकान से धुंआ निकलते स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फोन से दुकानदार को दी। मोहल्ले के लोगों ने पहुंचकर एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान मालिक रामनाथ राजभर ने बताया कि आग से उसकी दुकान में रखा फ्रीज, 5 पेटी कोलड्रिंक सहित 50 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो गया।