घोसी। कोतवाली क्षेत्र के पीड़वल गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने मिनी बैंक में जबरदस्ती घुसने और मारपीट के आरोप में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। दर्ज मुकदमे के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के पीड़वल गांव निवासी अमित पुत्र गणेश ठठेरा ने बताया कि उसकी पीड़वल मोड़ पर दुकान है। जिसमें वह मिनी बैंक चलाता है। शुक्रवार की रात करीब 9 बजे वह रोजाना की भांति दुकान को बंद कर रहा था। तभी हिमांशु यादव, चंदन चौहान, मुकेश यादव और राकेश यादव पहुंचे। जहां बिना आधार कार्ड के रुपये निकालने की जबरन बात करने लगे, जब अमित ने उसका विरोध किया तो चारों उससे गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आए अभिषेक और बृजेश को आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित अमित ठठेरा की तहरीर पर चारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ कर दिया।